गांव के प्रभावशाली लोगों ने बनाई सर्वे सूची
छतरपुर | गौरिहार तहसील क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के किसानो ने चंद्रपुरा हल्का पटवारी की शिकायत कलेक्टर से जनसुनवाई में की है। ग्रामीणों ने हल्का पटवारी पर सर्वे सूची को बनाने में मनमानी के आरोप लगाए हैं। चंद्रपुरा ग्राम के किसानों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि शासन के द्वारा मुआवजा राशि का वितरण करने के लिए चंद्रपुरा हल्का पटवारी के द्वारा में चंद्रपुरा में सर्वे किया गया था। चंद्रपुरा हल्का पटवारी ने गांव के दंबगो से मिलकर सर्वे सूची तैयार की है। इससे दंबगों को अधिक मुआवजा राशि दी गई। लघु किसानों को सूखा राहत राशि का वितरण मनमाने ढ़ंग से किया गया। गरीब किसानों का हल्का पटवारी के द्वारा सर्वे सूची में नाम ही नहीं जोडा गया है। इससे परेशान किसानों ने कलेक्टर को आवेदन देकर दोबारा सर्वेदल भेजकर जांच कराई जाने की मांग की है। आवेदन देते समय रामसेवक पाल, राममिलन, राजीव पाल, मैकू, जागेश्वर, बलबीर सिंह, विशाल पाल, छोटेलाल पाल, चंद्र पाल, फेरन सिंह, ओम प्रकाश, छुट्टन, नन्ना भइया, मातादीन, मैयादीन पाल, रामदास पाल और वैजनाथ पाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
छतरपुर। सूखा राहत राशि नही मिलने से परेशान चंद्रपुरा के एक दर्जन किसानो ने जनसुनवाई में आवेदन दिया।