अहिरवार समाज संघ ने अधिकारियों पर लगाए महिलाओं से अभद्रता के अारोप
अहिरवार समाज संघ ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में दिया ज्ञापन
भास्कर संवददाता| छतरपुर
बड़ामलहरा तहसील के तहत सागर रोड़ पर पिपरी पुलिया के पास सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार ने सरकारी जमीन से अहिरवार समाज के एक परिवार से कब्जा हटवाया। इसके विरोध में मंगलवार को अहिरवार समाज संघ ने रैली निकाल कर कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौपा है। बड़ामलहरा तहसील के सागर रोड़ पर पिपरी पुलिया के पास नाथूराम अहिरवार पिता रघुआ ने अतिक्रमण कर कब्जा किया था। जिसको बड़ामलहरा एसडीएम रविंद्र चौकसे, तहसीलदार संजीव सक्सेना ने पुलिस बल के साथ जाकर हटवाया था।
अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंगलवार को अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप अहिरवार ने रैली निकाल कर कलेक्टोरेट पहंुच कर ज्ञापन सौंपा। दिलीप अहिरवार का आरोप है कि अतिक्रमण डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिया किया गया था। इस अतिक्रमण हटाने के समया अंबेडकरजी का पोस्टर जमीन पर फेक कर उनका अपमान किया गया है। इसी दौरान एक महिला को किसी अधिकारी ने धक्का दे दिया जिससे महिला के पैर में चोट आई है। रैली और ज्ञापन देने के समय समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप अहिरवार, बंशगोपाल वर्मा, नीरज वर्मा, बाबूलाल, गनपत, विनोद भारती, नत्थू नेता, भूपेंद्र अहिरवार, दुलीचंद्र, महेंद्र, मुकेश, बल्दू, नोनेलाल, नीरज जाटव, दलू अहिरवार, प्रमोद धाकड़ सहित समाज की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
अहिरवार समाज संघ महिलाओं से अभद्रता के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।