सर्वे सूचियों में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप
सर्वे सूची में नाम जुड़वाने के बाद भी नही मिली सूखा राहत राशि
भास्कर संवाददाता|छतरपुर
मुआवजा राशि में वितरण किसानों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। अलग-अलग गांवों से आए किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे हैं। इन ज्ञापनों में किसानों ने कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
थरा ग्राम पंचायत के किसानों ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर सूखा राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी जनसुनवाई में चार बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि शासन को दी जाने वाली सूखा राहत रािश के लिए अपनी जमीनों के कागज थरा हल्का पटवारी को दिए थे। सर्वे के बाद पटवारी द्वारा किसानों के नाम सर्वे सूची में जोडे़ गए हैं। सर्वे सूची में नाम होने के बाद भी थरा गांव के किसानों को सूखा राहत रािश का पैसा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
इसके संबंध में सभी ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जाकर दो-तीन बार आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी तक उन्हे़ सूखा राहत राशि नहीं दी गई है। आवेदन सौंपने के दौरान अंबिका शर्मा, मातादीन अहिरवार, मुलूआ, दरूआ, गनपत, भुमानीदीन कुशवाहा, तिजवा कुशवाहा, पंचा कुशवाहा, श्यामलाल, राजाराम शर्मा, दुलीचन्द्र, शंकर शर्मा, तुलसी दास प्रजापति, पंचू कोंदर, रतिराम कोंदर, सुख्खा अहिरवार, धपुआ अहिरवार, शिवबहादुर शर्मा, शोभा लाल रैकवार, दशरथ प्रसाद शर्मा और महूम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।