मांगों के लिए यज्ञ, सुंदरकांड और रामधुन
संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक तीन दिन से हड़ताल पर जिला पंचायत के समाने पंडाल लगा कर डटे हुए हैं। यह हड़ताल प्रदेश संगठन के आवाहन पर जिले में की जारही है। सभी कर्मचारियों की मांग है कि संविदा कर्मचारियों का अनुबंध नई नीति के अनुसार कराया जाए और सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक तीन दिन से पंडल लगा कर हड़ताल पर डटे हैं। पहले दिन सोमवार को सभी कर्मचारियों ने आपने आपने उद्वोधन दे कर सरकार को अपनी मांगों की ओर आकर्शित करने का प्रयास किया। दुसरे दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने संगीत बजा कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की सद्वबुद्धि के लिए सद्वबुद्धि यज्ञ और रामधुन का आयोजन कया। यज्ञ के बाद कर्मचारियों ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस कवि सम्मेलन में गोपाल शर्मा, बृजमोहन चुंदेल, उत्तम राजपूत, और अभिलाश सरवरिया के द्वारा कविताएं पढ़ी गईं। संगठन के मीडिया प्रभारी रामाधाीन सेन ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रजापति, सचिव संगठन, सविदा कृषि कर्मचारी संघ और प्रेरक शिक्षक संघ ने समर्थन किया है। इस अवसर पर बृजेंद्र रिछारिया और संजू मिश्रा ने मंच से सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्ष नीलम तिवारी, दिलीप गुप्ता, रचना द्विवेदी, रूबी श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, आरती सोनी, राजकुमार अहिरवार, नितिन श्रीवास, राजकुमार यादव सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
छतरपुर। दूसरे दिन संविदा कर्मचारियों ने पंडाल में किया पूरे दिन भजन और रामायण पाठ।