पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, ब्लैकमेल का लगाया आरोप

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, ब्लैकमेल का लगाया आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत संकट मोचन पहाड़ी निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। युवक का आरोप है, कि कुछ लाेग उसका गलत वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहे थे। इस बात से परेशान हो कर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

शनिवार की सुबह शंकट मोचन पहाड़ी निवासी मुहम्मद इदरीस पिता मुहम्मद फरुख ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। युवक ने कॉलोनी के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका गलत वीडियो पिछले वर्ष बना लिया था। उस वीडियो से आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी बात से परेशान हो कर युवक ने शनिवार की सुबह जहर खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...