पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले आरोपी ने गर्भपात कराया, छात्रा ने तबीयत बिगड़ने पर परिजनों से की शिकायत

भास्कर संवददाता| छतरपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक 22 वर्ष की छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही दुष्कर्म कर दिया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। इसी दौरान छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी लगी। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ इस बात की शिकायत शनिवार की दोपहर थाने मे दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया एक कॉलोनी निवासी आशीष श्रीधर के घर पर एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। इसी दौरान कुछ माह पहले शिक्षक ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के कारण छात्रा गर्भवती हो गई। इस कारण शिक्षक ने गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इस पर छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंचकर मामले आपराधिक प्रकरण दर्ज करा दिया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशीष श्रीधर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने गर्भपात कराने के लिए छात्रा को दवाएं खिलाईं। दवाओं से गर्भपात तो हो गया। पर बच्चादानी की नली में इंफैक्शन हो गया। इंफैक्शन होने से छात्रा को लगातार ब्लीडिंग हो रही है। डाक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।

लूट के आरोपियों पर इनाम घोषित

टीकमगढ़| शहर के ललितपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 3 फरवरी को अज्ञात आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। नकाबपोश बदमाशों ने पंप से 1 लाख 46 हजार रुपए की लूट की थी।

खबरें और भी हैं...