पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरदयाल बने कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष

हरदयाल बने कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुर्मी क्षत्रिय समाज का खजुराहो में बसंत पंचमी पर वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में हरदयाल पटेल काे समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही मुकेश पटेल का समाज की युवा शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बसंत पंचमी के पावन असवर पर इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. रामकृष्ण कुसमरिया, विशिष्ट अतिथि एड. सूर्यकुमार पटेल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. घासीराम पटेल ने की। इस वार्षिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष की डाॅ. घासीराम पटेल और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सूर्यकुमार की अनुशंसा पर समाज के नव निर्मित जिलाध्यक्ष हरदयाल पटेल कतरवारा और युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल को बनाया गया। इस बैठक में समाज की कार्यकारिणी को नए से गठन करने के लिए भी विचार विर्मश किया गया। सामूहिक विवाह आयोजन करवाने, सामाजिक एकता को मजबूती देने, महिलाओं को शिक्षित करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक कुर्मी समाज के रामकृपाल पटेल, नारायनदास पटेल, रामिकशुन पटेल, लखन पटेल, हरिशचंद्र पटेल, महाप्रसाद पटेल, आयोध्या प्रसाद पटेल, महेंद्र पटेल, मनीराम पटेल, कमलेश पटेल, हरप्रसाद पटेल, मंगल सिंह पटेल, देवीदीन पटेल, कैलाश पटेल मौराहे, लखन लाल पटेल, नोनेलाल पटेल, बिहारीलाल पटेल सहित युवा मोर्चा के रामेश्वर पटेल सहित भारी संख्या में लाेग मौजूद रहे।





खबरें और भी हैं...