पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं : विधायक

जीत-हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं : विधायक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेप्टेक टाउन के खेल मैदान में विधायक कप किक्रेट ट्राफी का अायोजन किया जा रहा है। इसमें शनिवार को विधायक कप का शुभारंभ किया गया। इसमें शनिवार के मैंचो में पहला मैच श्रीकृष्णा फाइटर और धमौरा इलेवन क्रिकेट क्लब, दूसरा कृष्णा फाइटर व रॉयल बोलियर, तीसरा छत्रसाल क्रिकेट क्लब और बंधीकला क्रिकेट क्लब, चौथा मैच पेप्टेक पेंथर व मलपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए।इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी ललित शाक्यवार व कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर विधायक ललिता यादव ने की। एसपी ललित शाक्यवार ने कहा कि छतरपुर आने के बाद उन्हें तीन चीजों से आत्मीयता रही। पहला अपना घर जिसमें बच्चों के साथ रहकर ऊर्जा मिलती है, जो मेरे काम में सहयोगी होती है। दूसरा जिसमें लोग मुझसे मिलने आते हैं और मैं पुलिस अधीक्षक होने के नाते उन्हें न्याय संगत न्याय दिलाता हूं। तीसरा जितने भी खेल ग्राउंड हैं सबसे ज्यादा आत्मीयता रहती है।

जब भी निमंत्रण आमंत्रण आता है मैं वहां जाने से रोक नहीं पाता हूं। यह सभी चीजें आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहयोगी होते हैं। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक क्रिकेट ट्राफी कराने का निर्णय लिया। साथ ही पलौठा में 8 एकड़ जमीन पर खेल मैदान स्वीकृत के साथ ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों में एक-एक खेल मैदान बनाने की स्वीकृति दी है।उन्होनें कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो जीतता है उसके गले में फूलों का हार डलता है और हारने वाले को हार न मानने की सीख देता है। पेप्टेक टाउन के संचालक नीरज चौरसिया व विनय चौरसिया ने बताया कि ट्राफी जीतने वाली टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।





छतरपुर। शनिवार को विधायक कप का शुभारंभ किया गया। पेप्टेक पेंथर व मलपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए।

खबरें और भी हैं...