पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए निकाली बाइक रैली

मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए निकाली बाइक रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के संदेश को लेकर श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा शहर में बाईक रैली का आयोजन किया गया। आज रविवार 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे मनाने की बजाय मातृ-पितृ दिवस मनाने का संदेश दिया गया।

समिति के पारस दुबे डब्बू महाराज बताया कि 14 फरवरी को बच्चे अपने माता-पिता की चरण-वंदना करके, उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें पुष्प अर्पित करें। माता-पिता की आरती करके आजीवन उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रेम दिवस जरूर मनाएं, लेकिन इसमें संयम व सच्चा विकास लाना बेहद आवश्यक है जो कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही संभव है। श्री दुबे ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान गल्लामंडी में समिति द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जो भी शामिल होना चाहे वह अपने परिवार के साथ शामिल हो सकता है। शनिवार को रामचरित मानस मैदान से सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन रैली का शुभारंभ किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग चौक बाजार, महल तिराहा, डाकखाना, चौबे तिराहा, बस स्टेंड होते हुए फिर से रामलीला मैदान में हुई।

छतरपुर। मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने लोगों को जागरूक करने निकाली बाइक रैली।

खबरें और भी हैं...