बाइक से गिरकर किशोर घायल
छतरपुर | सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत राजनगर रोड़ पर छोटी बगराजन के पास एक स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। गिरने से किशोर को सिर में चोट आई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह गौरव अनुरागी पिता गाेरेलाल अनुरागी उम्र 15 वर्ष अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर घर से बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में एक स्पीड ब्रेकर पर बाइक किशोर बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लि जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।