पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो की कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष और सात जिला मंत्री होंगे

भाजयुमो की कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष और सात जिला मंत्री होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का किया गया पुर्नगठन

छतरपुर| भारतीय जनता पार्टी को जिले में मजबूती देने के लिए बुधवार को युवा मार्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी की घेषणा भाजपा के जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है। इस कार्यकारिणी में पुरे जिले में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, दो महामंत्री और सात जिला मंत्री बनाए गए हैं।

इसके अलावा मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को जिले में मजबूत बनाने के लिए बुधवार को युवा मार्चा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी की घेषणा भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की अनुशंसा पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरविंद पटैरिया ने की है। नई कार्यकारिणी में मणीकांत चौरसिया, रूद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चीं राजा, जीतेंद्र सिंह, संतोष पाराशर, छविलाल पटेल अौर मनोज यादव को जिला अपाध्यक्ष बनाया गया है।

मुकेश पांडे और दीपक खरे को जिला महामंत्री बनाया गया है। राजा चतुर्वेदी, नीलू सोनी, पुष्पेंद्र पायक, देवेंद्र अनुरागी, राघवेंद्र अरजरिया, राघव राजा और बल्लू कुशवाहा को जिला मंत्री बनाया गया है और शिवम श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में सीताराम मिश्रा को कार्यालय मंत्री और पवन सक्सैना को सहकार्यालय मंत्री बनाया गया है।

यशपाल राजपूत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार पूरे जिले में 19 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

छतरपुर नगर से विनय तिवारी, छतरपुर ग्रामीण से कैलाश सिंह, महेबा से दिनेश पटैरिया, हरपालपुर से सुनील वत्रा, नौगांव से अमित तिवारी, नौगांव ग्रामीण से अप्पूराजा सोनी, महराजपुर से अमित बाचपेई, लवकुशनगर से ऊदल सिंह, चंदला से अतुल गुप्ता, राजनगर से आकास अग्निहोत्री, खजुराहो से पुष्पेंद्र अवस्थी, सरवई से नरेंद्र यादव, बरीगढ़ से शांतस्वरूप चतुर्वेदी, बिजावर से संजीव नरबरिया, सटई से पुष्पेंद्र सिंह, ईशानगर से मनीष दुवे, बड़ामलहरा से देवशंकर शुक्ल, घुवारा से अरविंद जैन और बकस्वाहा से सौरभ पाटकार को मंडल अध्यक्ष को प्रभार सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...