पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास के लिए साढ़े तीन लाख रुपए के प्रस्ताव पास

विकास के लिए साढ़े तीन लाख रुपए के प्रस्ताव पास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनभागीदारी समिति बैठक में हुए प्रस्ताव पारित

भास्कर संवाददाता | निवाड़ी

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में बुधवार को जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक अतेन्द्र सिंह गुर्जर एसडीएम निवाड़ी की अध्यक्षता और विधायक अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

बैठक में कॉलेज की मूलभूत आवश्यकताओं और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए करीब 3.50 लाख रुपए के कार्यों को सामान्य परिषद की बैठक में स्वीकृत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 3 प्रस्ताव पारित किए गए। जिनमें छत्रसाल विश्वविद्यालय से संबंध शुल्क के लिए राशि जमा करने एवं महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए बोरिंग पाइप फिटिंग और कॉलेज में बायो मैट्रिक मशीन का भुगतान करने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। विधायक अनिल जैन ने कॉलेज के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएम दुबे ने कहा कि कॉलेज का विकास पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। मेरी संपूर्ण ऊर्जा छात्रहित और कॉलेज विकास के लिए समर्पित होगी। इस बैठक में अरविंद्र जैन, डीके नायक, शुभमित्र मिश्रा, प्रशांत खरे, नवीन गुप्ता, प्राचार्य एसी वर्मा, प्रो. एके सहगल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

बच्चों को शिविर में योग से होने वाले लाभ बताए
छतरपुर|महराजपुर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समित के योगा प्रचारक ने पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। यह योग शिविर महराजपुर के आर्य समाज स्कूल में लगाया गया। योग दो पालियों में लगा। शिविर की पहली पाली में युवओं और वृद्ध जनों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि दूसरी पाली में स्कूल के छात्रों को सिखाया गया।

निवाड़ी। कॉलेज में आयोजित की गई जनभागीदारी समिति की बैठक।

खबरें और भी हैं...