- Hindi News
- National
- मशाल की शमां के साथ, छात्रों के अंदर हौंसलों की शमां जगाई डीपीएस छतरपुर ने
मशाल की शमां के साथ, छात्रों के अंदर हौंसलों की शमां जगाई डीपीएस छतरपुर ने
मशाल की शमां के साथ, छात्रों के अंदर हौंसलों की शमां जगाई डीपीएस छतरपुर ने
छतरपुर | डीपीएस स्कूल द्वारा शालेय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वैदिक और सौम्या के साथ सर्वप्रथम परेड की सलामी ली। तत्पश्चात 50 मी., 100 मी., 200 मीटर रिले रेस का आयोजन जूनियर और सीनियर ग्रुप में किया गया। विशेष रूप से छात्राओं ने मनमोहक योगा का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा विभिन्न पिरामिडों का प्रदर्शन किया गया और विशेष विधा टार्च लाइट का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। लगभग 14 गतिविधियां बच्चों को करवाई गई। कार्यक्रम में मु य भूमिका सुदीप पांडे, श्रीमती पूजा त्रिपाठी द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पांचली दास गुप्ता दास, प्राचार्या द्वारा की गई। समस्त स्टाफगण द्वारा विशेष सहयोग से सफल खेल कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण हुआ।