पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न तीन शाखाओं का हुआ गठन

बिजली कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न तीन शाखाओं का हुआ गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़|पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के चुनाव सम्पन्न किए गए। जिसमें वृत्त स्तर जिला स्तरीय टीकमगढ़ शाखा और पृथ्वीपुर शाखा का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी एचएन दुबे जोनल अध्यक्ष सागर और हरेंद्र सिंह चंदेल प्रांत उपाध्यक्ष छतरपुर की अनुशंसा पर प्रांत अध्यक्ष किशोरीलाल रैकवार द्वारा शाखाएं घोषित की गई। जिसमें जिला स्तरीय वृत्त टीकमगढ़ में पुष्पेंद्र यादव अध्यक्ष बनाए गए। वहीं टीकमगढ़ शाखा में अरविंद खरे अध्यक्ष, पृथ्वीपुर शाखा में सुमंगल तिवारी अध्यक्ष बनाए गए। इसी प्रकार जिला स्तरीय वृत्त टीकमगढ़ में बीपी तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, टीकमगढ़ शाखा में आनंद यादव कार्यकारी अध्यक्ष और पृथ्वीपुर शाखा में गणेश सूत्रकार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अन्य पदाधिकारियों का भी गठन किया गया। जिले की तीनों शाखाओं के गठन पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष बद्री त्रिपाठी सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं...