पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थी परिषद ने एडमिशन की तिथि बढ़ाने की परिषद ने उठाई मांग

विद्यार्थी परिषद ने एडमिशन की तिथि बढ़ाने की परिषद ने उठाई मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थी परिषद ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

भास्कर संवाददाता|छतरपुर

महराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष प्रवेश की तिथि बढा़ने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा। एवीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए फार्म जमा करने की गुरुवार को अंतिम तिथि निश्चित की गई थी। विरोध करने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन के द्वारा प्रवेश पाने की तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है।

गुरुवार की दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य कर्ताओं ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड के बाहर प्रदर्शन कर रजिस्ट्रार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद नेताओं ने बताया कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए जो तिथि निर्धारित की गई है वह अत्यंत कम समय के लिए थी। 11 फरवरी अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में पिछले वर्ष की अपेक्षा आधे फार्म ही जमा हो पाए हैं। जितने फार्म अभी यूनिवर्सिटी में जमा किए गए हैं। उससे कहीं ज्यादा फार्म जाम होने के लिए बकाया है। विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से मांग की है कि प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों को बढ़ाया जाए, इसमें यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए प्रवेश पाने की तिथि 20 फरवरी कर दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अंचल जैन, अनिमेश मिश्रा, उमेश यादव, सौरभ, शिवम, उमेश, आलोक, निखिल साहू, गौरव लक्ष्यकार, मोहित साहू, रमन अहिरवार, शैलेंद्र पवार, शुभम अग्निहोत्री और सौरभ विश्वकर्मा मौजूद रहे।

छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

खबरें और भी हैं...