वेतन नहीं मिला, सचिव 23 फरवरी से लगाएंगे पंचायतों में ताला
जिले के सभी पंचायत सचिवों को पांच से सात माह का वेतन न मिलने से नाराज हैं। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने 8 सूत्रीय मांगो का निराकरण नहीं किया है। इन सभी कारणों के चलते जिले के सभी पंचायत सचिव 23 फरवरी से कलम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे। पंचायत कार्यालयों में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि सचिवो का पांच से सात महीने का वेतन न मिलने से पंचायत सचिव नाराज सचिव अपनी हक की लड़ाई लड़ने। सरकार ने करीब 32 माह बीत जाने के बाद भी सचिवों की 8 सूत्रीय मांगो का अभी तक काेई निराकरण नहीं की गर्इ है। 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार और पंचायत विभाग आज भी अनभिज्ञ बना हुआ है। सरकार का अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए और अपनी मांगों के निराकरण के लिए पंचायत सचिवों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है।
समय देने के साथ ही कहा है कि एक सप्ताह में सभी मांगो का निराकण नहीं हुआ तो प्रदेश के 23 हजार पंचायत सचिव प्रदेश के सभी जनपद पंचायतो में अनिश्चित कालीन कलम बंद और कार्यालय बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह सब करने के बाद भी शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 29 फरवरी को भोपाल जाकर मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को पंचायतों की चाबियां सौप देंगे।