संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से 355 करोड़ के काम प्रभावित
संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक के हड़ताल पर जाने से आठों विकासखंडों में करीब 355 करोड़ के कार प्रभावित हो रहे हैं। जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 9734 कार्य कराए जा रहे हैं। संविदा कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस कारण जिले में विभीन्न योजनाओं के काम प्रभावित हो रहे है। इन कर्मचारियों की मांग है कि सभी संविदा कर्मचारियों का अनुबंध नई नीति के अनुसार कराया जाए और सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक चार दिन से जिला पंचायत के सामने पंडाल लगाकर हड़ताल पर हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले की 558 पंचायतों के पंचायत भवन, खेल मैदान, शांतिधाम, मेडबंधान, सुदूर सड़क और सीसी रोड़, सार्वजनिक कूप, कपिल धारा कूप, नवीन तालाब, इंदिरा आवास सहित आनेक निमाणाधीन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूरे जिले में करीब 355 करोड़ की लागत से 9734 कार्य कराए जा रहे हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी काम प्रभावित हो रहे हैं।
किन योजनाओं के कितने कार्य प्रभावित हैं: जिले की 558 पंचायतों मे 30 करोड़ 78 लाख की लागत से 228 पंचायत भवन का कार्य प्रभावित हैं। 12 करोड़ 55 लाख की लागत से पंचायतों मे खेल मैदान, शंतिधाम, मेडबंधान के 1383 कार्य प्रभावित हैं। 12 करोड़ 44 लाख की लागत के 1532 सुदूर ग्रम सड़क और सीसी रोड के कार्य प्रभावित हैं। 124 करोड़ 85 लाख की लागत के 1532 सड़क और सीसी रोड के कार्य प्रभावित है। 6 करोड़ 88 लाख की लागत के 203 सार्वजनिक कूप के कार्य प्रभावित है। 175 करोड़ 47 लाख की लागत के 5873 कपिल धारा एवं नवीन तालाब के कार्य प्रभावित है। 4 करोड़ 34 लाख की लागत के 515 इंद्रा आवास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जनपद कार्य लागत लाख में
बड़ामलहरा 1615 5388
बिजावर 1151 4418
बक्वाहा 855 1776
छतरपुर 1668 5819
गौरिहार 921 4111
लवकुशनगर 983 3853
नौगांव 1108 3607
राजनगर 1433 5496
जनपदों की स्थिति
छतरपुर। मांगो को लेकर लगातार चौथे दिन भी हड़ताल में डटे रहे संविदा कर्मचारी।