पठापुर तिराहे पर नकाब पहने तीन बदमाशों ने की फायरिंग
छतरपुर | सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर तिराहा पर तीन नकाबपोशों ने देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस घटना की सुचना मिलते ही एएसपी, सीएसपी और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मैके पर पहुंच कर मैके का मुआयना किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दहसत फैलाने का मामला दर्ज किया है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाठापुर रोड़ पर तीन अज्ञात नकाबपाेश आरोपियों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इस की सूचना मिलते ही एएसपी नीरज पांडेय, सीएसपी राजाराम साहू, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी डीडी आजाद अपने पुलिस बल के साथ देर रात तक आरोपियों के बारे में जानकारी कर हवाई फायर करने वालों के बारे में जानकारी करने का प्रयास करते रहे। पठापुर रोड़ पर पुर्व विधायक जुझार सिंह बुंदेला के मकान के पास से पुलिस ने एक पुराना और एक नया चला हुआ कारतूस बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने हवाई फायरिंग के मामले में कैलाश अरजरिया की शिकायत पर नीलू तिवारी, रेम्बो और सौरभ जड़िया पर जान से मारने की कोशिश और अवैध हथियार रखने के आरोप में आपारधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।