युवाओं ने गाय को कुएं से बाहर निकाला
छतरपुर| महाराजपुर के वार्ड 8 बड़ी देवी मंदिर के पास गहरे कुएं में एक गाय गिर गई। गाय को बचाने के लिए मोहल्ले वाले एकजुट हुए और गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे विनोद उर्फ मद्दन नायक नायक अपने घर के बाहर खडे थे। तभी वहां पर पास में स्थित कुएं के पास घूम रही गाय अचानक कुएं में गिर गई। कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए विनोद नायक ने मोहल्ले वालों को एकत्रित किया।
इसके बाद मोटे रस्सा न होने के कारण बाजार से मोटे रस्सा खरीद कर मोहल्ले वालों की मदद से गाय को बाहर निकाला। गाय को बाहर निकालनें में सुमित नायक, सोनू चौरसिया, रिंकू चौरसिया, बल्लन चौरसिया ने कुएं में उतर गाय को बांधा इसके बाद कुएं के बाहर खडे लोगों ने रस्सों को बाहर खींचकर गाय को कुएं से सुरक्षित निकाला। गाय की हालत उस समय ठीक न हाेने के कारण पशु चिकित्सालय से डॉ को बुलाकर गाय का इलाज भी कराया गया।