पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोली चलाने के प्रकरण में पुलिस पर लगाया अारोप

गोली चलाने के प्रकरण में पुलिस पर लगाया अारोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौबे काॅलोनी में रहने वाले युवक के परिजनों ने गुरुवार को एसपी को आवेदन दिया

भास्कर संवाददाता| छतरपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौबे काॅलोनी में रहने वाले युवक के परिजनों ने गुरुवार को एसपी को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने गोली चलाने के मामले में उनके बेटे शिवप्रताप आैर उसके दोस्त के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज करवाकर उसे अपराधी साबित किया गया है, जबकि उनका भोपाल में था। भोपाल में जिस होटल में रुका था उसके वीडियो फुटेज बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

चौबे कालोनी में रहने वाले नारायण सिंह ने पुलिस अधीक्षक को गुरुवार को आवेदन देकर बताया कि मुहम्मद हसीम द्वारा मेरे पुत्र शिवप्रताप और उसके दोस्त भूपेंद्र भदौरिया के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखवा कर उनके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है। श्री सिंह ने बताया कि शिवप्रताप और भूपेंद्र भदौरिया के ऊपर मुहम्मद हसीम ने गोली चलाकर उसे मारने की कोशिश का आरोप लगाया है जो निराधार है। उन्हाेंने बताया कि कि जिस समय घटना हुई है उस समय मेरा पुत्र शिवप्रताप सिंह घर पर था और उसका दोस्त भूपेंद्र भदौरिया छतरपुर शहर से बाहर भोपाल के विष्णू विहार होटल में था। इस बात की सूचना भूपेंद्र को फोन के द्वारा लोगो ने दी। होटल में रुकने के साक्ष्य भूपेंद्र भदौरिया के पास है। पुलिस होटल के वीडियो फुटेज की भी जांच कराए। इससे साबित होता है कि यह शिकायत फर्जी है। श्री सिंह ने बताया कि एक केश में मुहम्मद हसीम राजीनामा करवाना चाहता है। इसी कारण कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से झूठी घटना को बनाकर दबाव बना रहा है।

खबरें और भी हैं...