उमा भारती आज केन बेतवा परियोजना के कमांड एरिया जाएंगी
उमा भारती आज केन बेतवा परियोजना के कमांड एरिया जाएंगी
छतरपुर| बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के कमांड एरिया का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती दौरे पर आ रही हैं। सुश्री भारती के साथ भारत सरकार के उच्च अधिकारियों की एक टीम रहेगी। वे टीम के साथ परियोजना की लिंक नहर के कमांड एरिया का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण से परियोजना में डूब में आने वाली जमीन और सिंचाई से होने वाले नुकसान के अनुपात का आकलन किया जाएगा।