पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शानदार प्रदर्शन कर देवपुर की टीम ने 3 विकेट से जीता फाइनल मुकाबला
Âविजेता टीम को मिले 21 हजार रुपए और शील्ड

Âदेवपुर टीम के तुलाराम यादव को मैन आॅफ द मैच

भास्कर संवाददाता | पलेरा

नगर के रामराजा स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरूवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पलेरा और देवपुर की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें देवपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया।

देवपुर की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक छतरपुर ललिता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पर्वतलाल अहिरवार, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा नेता राहुल सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मैच में देवपुर की विजेता टीम को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा नगद 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। वहीं उपविजेता पलेरा टीम को 11 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। देवपुर टीम के तुलाराम यादव को मैन आॅफ द मैच चुना गया। वहीं पलेरा टीम के पीलू खटीक को मैन आफ द सीरिज चुना गया। इसके पहले प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के बीच मैच खेला गया। जिसमें नेताओं की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया और मैच का लुफ्त उठाया।

मोहनगढ़। खेल मैदान पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

पलेरा। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल अतिथियों ने बढ़ाया खिलाडि़यों का हौसला।

मोहनगढ़ में इनडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा
प्रतियोगिता में शामिल टीमों में सांई क्लब पटना बिहार, सीआरपीएफ दिल्ली, उप्र लखनऊ, पुलिस ढाका क्लब दिल्ली, बीजी रूडकी, हरियाणा पुलिस रेल्वे, बिलासपुर रायबरेली, एनईआर वाराणसी, सिकंदराबाद, मध्यप्रदेश पुलिस, अहमदाबाद, गुजरात सहित 12 टीमें अपने जोैहर को दिखा रहीं हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत की सदस्य अनीता प्रभुदयाल खटीक ने मोहनगढ़ में इनडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा मंच से की। वहीं विधायक श्रीमती नायक ने कहा कि यह समूचा कार्यक्रम आप सब जनता का है और सभी के सहयोग से आयोजित है। इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों, रेफरी, स्कोरर सभी का स्वागत करते हुए सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। इस मौके पर कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...