बिना परमिट चल रही बस पर की कार्रवाई
ईसागढ़ | कस्बे में शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी ने वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। चैकिंग के दौरान एक बिना परमिट के चल रही बस और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही मैजिक वाहन पर कार्रवाई की गई। डीटीओ ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। शनिवार को कस्बे में परिवहन अधिकारी ने कार्रवाई की। इससे क्षेत्र में चलने वाली बसों के संचालकों में हलचल मच गई। गुना से ईसागढ़ के बीच चलने वाली गुर्जर ट्रैवल्स की बस को डीटीओ एबी कैबरे ने चैक किया। यह बस बिना परमिट के पाई गई। इस पर डीटीओ श्री कैबरे ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले एक अन्य मैजिक वाहन को भी जब्त कर उस पर कार्रवाई की गई। क्षेत्र में चलने वाली कई बसें बिना नंबर प्लेट के चल रही है। इन पर भी परिवहन विभाग को कार्रवाई करना चाहिए।