मांगें नहीं मानी तो 23 से फिर करेंगे हड़ताल
मांगें नहीं मानी तो 23 से फिर करेंगे हड़ताल
गुना|मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन ने 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। शासन के आश्वासन पर संगठन ने 14 फरवरी से अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। राजकुमार यादव ने बताया कि 22 फरवरी तक अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो एक बार फिर प्रदेशभर में हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही सरपंच एवं सचिव संगठन भी उनके साथ शामिल होंगे।