लाइन पर गिरा पेड़, 3 घंटे बंद रही बिजली
शास्त्री पार्क में पेड़ काटने के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण शहर में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई ठप रही। खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके इन पेड़ों को नगर पालिका द्वारा कटवाया जा रहा था। पहले से मिली सूचना के कारण बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पार्क में कुछ पेड़ गिरने की स्थिति में पहुंच गए थे, जिन्हें काटने की योजना पिछले कई माह से बनाई जा रही थी। रविवार को यह काम शुरू किया गया। पास से ही बिजली की लाइन गुजरती है, इसलिए कंपनी से कहकर सप्लाई बंद करा दी गई थी। योजना यह थी कि पेड़ ऐसे काटे जाएं कि वे पार्क के अंदर ही गिरें। पर एक पेड़ बाहर की ओर गिर गया। इससे बिजली की लाइन टूट गई। इसके कारण दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बिजली ठप रही।
छह माह पूर्व गिर चुका है एक पेड़
करीब छह माह पूर्व पार्क में लगा एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर चुका है, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे ही तीन-चार पेड़ पार्क में और हैं, जो खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। इन्हें गिराना जरूरी हो गया था। पर टेंडर आदि की औपचारिकता की वजह से इन्हें अब जाकर काटा जा रहा है।
शास्त्रीपार्क में लगे यूकेलिप्टस के पेड कटाते मजदूर इस दौरान शहर के बडे हिस्से की लाईट बंद रही और जिलाचिक्तिसालय का मुख्यमार्ग बंद रहा।
लापरवाही