पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह 11 बजे से नो एंट्री फिर भी बड़े वाहनों का शहर में आना जाना जारी

सुबह 11 बजे से नो-एंट्री फिर भी बड़े वाहनों का शहर में आना-जाना जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर दिन की तरह रविवार को भी नो-एंट्री जोन के बावजूद शहर में बे-रोकटोक बड़े वाहनों का प्रवेश हुआ जबकि शनिवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद भी कलेक्टोरेट रोड से दिनभर निकलते रहे। इस दौरान ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार से आ रहा गन्ने से भरा ट्रैक्टर बस से टकराते हुए निकला। इससे बस के कांच फूट गए। वहीं उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान यातायात पुलिस ने नो-एंट्री में फिर दो ट्रैक्टर पकड़े।

कलेक्टोरेट रोड पर स्थिति बुरी
कलेक्टोरेट पर स्थिति सबसे बुरी है। यह क्षेत्र नो-एंट्री जोन में है। लेकिन इसके बाद भी वाहन यहां से निकल रहे हैं। कैंट रोड खराब होने की वजह से लोग इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ रही है। कई ट्रैक्टर तो गुलाबगंज में भी घुस जाते हैं।

गन्ने से भरा ट्रैक्टर बस से टकराया
ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर 3.45 बजे के लगभग गुना तरफ से आ रहा एक ट्रैक्टर बस से टकराते हुए निकला। इस से बस के कांच फूट गए। इस हादसे की वजह से बस ने एकदम रुकी। इससे यात्री डर गए। कई यात्री को बस के रुकते ही नीचे उतर आए।

सात माह पहले भी बनी थी ऐसी स्थिति
7 माह पहले भी शहर में नो-एंट्री में वाहनों के प्रवेश की वजह से दिक्कतें खड़ी हो गई थी। ट्रैक्टरों की बेकाबू होने से कई हादसे हुए। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली थी। हालांकि इन्हें काबू करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। तत्कालीन कलेक्टर ने सुबह 9 से रात 9 तक के लिए शहर में नो-एंट्री लागू कर दी थी। लेकिन इसके विरोध में ईंट, रेत, सीमेंट एवं गिट्टी के कारोबार से जुड़े व्यवसायी ने हड़ताल शुरू कर दी थी। हालात यह बने की कई दिन तक यह कारोबार हड़ताल पर जमे रहे। उधर जनप्रतिनिधि भी जनता की जान की परवाह न करते हुए इन व्यापारियों के समर्थन में खड़े हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने अपने फैसले पर ही यू-टर्न लिया और आदेश में संशोधन कर दिया। नो-एंट्री की सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लागू की। लेकिन इस आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है।

नो-ईन्ट्री के समय एबी रोड आर.ओ.बी. पर गन्ने से भरे ट्रेक्टर-ट्राली की टक्कर से छबडा जा रही बस के कॉच टुट गए।

नजर रखकर कर रहे कार्रवाई
नो-एंट्री में अगर वाहन घुसता है तो कार्रवाई की जाती हैं। लगातार यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर नजर भी रख रही है। कार्रवाई की जा रही हैं। मानवेंद्र सिंह, डीएसपी

ओवर ब्रिज पर यातायात अमले ने दो ट्रैक्टर फिर पकड़े
ओवर ब्रिज पर यातायात पुलिस ने नो-एंट्री में घुसे दो ट्रैक्टर-ट्राली को फिर पकड़ा। इनमें ईंटें भरी हुई थी। इन वाहनों को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...