पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक टकराई, एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बमोरी थाना क्षेत्र में बाइक के आपस में टकराने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। वहीं दो अन्य हादसे में दंपती सहित 3 लोग घायल हो गए।

शनिवार शाम बमोरी के ग्राम रामपुर कालोनी के पास हादसा हुआ। रामपुर कालोनी निवासी जितेंद्र, सादिक एवं जितेश बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से वह टकरा गए। इस हादसे में जितेंद्र गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बाइक फिसलने से दंपती घायल
राघौगढ़ थाना क्षेत्र के देहरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गेल-विजयपुर निवासी लल्ला जाटव एवं उसकी प|ी माधुरी जाटव बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसल गई। वहीं बीजी रोड निवासी नरेश जाटव भी सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

खबरें और भी हैं...