गुनिया के बिना क्लीन गुना, ग्रीन गुना संभव नहीं
नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे क्लीन गुना, ग्रीन गुना अभियान काे लेकर गुनिया नदी बचाओ समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें समिति ने कहा है कि गुनिया नदी की सफाई व पुनरुत्थान के बिना यह लक्ष्य पाना संभव नहीं है।
समिति के पुष्पराग ने इस पत्र में कहा है कि शहर एक बड़ा हिस्सा गंदे नाले में तब्दील हो चुकी इस प्राचीन नदी के किनारे बसा है। उन इलाकों को क्लीन और ग्रीन करना तब तक संभव नहीं होगा,जब तक कि हम इस नदी का मसला हल नहीं करते। इसके अलावा खुद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम प्राथमिकता से करने को कहा गया है। नदी किनारे चार ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का आश्वासन नपा ने पहले ही एनजीटी को दिया है।