एबी रोड पर पपीते से लदा ट्रक पलटा
गुना|बिलोनिया के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में पपीते भरे हुए थे। हादसे के बाद पपीते जमीन पर बिखर गए। कई पपीते फूट गए। इससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। बुरहानपुर से पपीते भरकर ट्रक बुरहानपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इस वजह से हादसा हुआ। जैसे ही ट्रक पलटने की सूचना लोगों को लगी तो कई लोगों ने जमीन पर बिखरे पपीते भी उठाकर ले गए।