पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संपत्ति कर जमा न होने पर 15 काम रुकवाए

संपत्ति कर जमा न होने पर 15 काम रुकवाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संपत्ति कर जमा नहीं होने पर नगरपालिका ने शहर के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित 15 विकास कार्य रोक दिए हैं। अब जब तक शत- प्रतिशत संपत्तिकर जमा नहीं हो जाता है तब तक नपा इन वार्डों में काम नहीं कराएगी।

दरअसल नपा के रिकॉर्ड में शहर के सभी 37 वार्डों में जो मकान दर्ज है ,वह 20 साल पुराने सर्वे के हिसाब से है। जबकि अब मकानों की संख्या नपा के रिकॉर्ड से करीब 75 फीसदी तक बढ़ गई है। रिकॉर्ड में नहीं होने से नपा भी नए मकानों का संपत्ति कर नहीं वसूल पा रही है। ऐसे में संपत्ति कर बढ़ाने के लिए नपा ने नई व्यवस्था तय की है। इसमें जिन वार्डों का संपत्ति कर शत- प्रतिशत जमा होगा, उन्हीं वार्डों में सड़क, नालियों सहित अन्य काम कराए जाएंगे।

मौजूदा वक्त में करीब डेढ़ करोड़ रुपए नपा में संपत्ति कर जमा हो रहा है, जबकि मकानों की संख्या के लिहाज से 10 करोड़ रुपए जमा होना चाहिए। यही वजह है कि अब नपा को संपत्ति कर बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। नपा ने विभिन्न वार्डों में 10- 10 लाख रुपए की उन 15 सीमेंट कांक्रीट सड़कों के काम रुकवा दिए हैं जिनकी टेंडर प्रक्रिया हाल ही में कराई गई थी।

चार टीम बनाई, आज

से शुरू होगा सर्वे
नई व्यवस्था के लिए नपा 15 फरवरी से शहर में एक साथ सर्वे शुरू कराएगी। इसके लिए 80 कर्मचारियों की संख्या वाली 4 टीम बनाई गई है। यह टीम सभी वार्डों में जाकर हर घर की घंटी बजाकर मकान का साइज, कितना है। नामांतरण हुआ है अथवा नहीं आदि की जानकारी एक पंजी में दर्ज कराएगी। इसके साथ ही नामांतरण कराने व संपत्ति कर जमा कराने के लिए संबंधित से कहेगी। इसमें मौके पर ही यदि कोई संपत्ति कर जमा करता है तो संपत्ति कर जमा कराया जाएगा। सर्वे के साथ ही अवैध नल कनेक्शनों की जांच भी होगी।

विकास में सहयोग करें
नपाअध्यक्ष राजेंद्र सलूजा का कहना है कि शहर की जनता से अनुरोध है कि हम अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। लोगों को भी समय पर सम्पत्ति कर जमा कराकर शहर के विकास में सहयोग करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...