पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लायंस व लायनेस क्लब ने मनाया ‘अन्नपूर्णा दिवस’

लायंस व लायनेस क्लब ने मनाया ‘अन्नपूर्णा दिवस’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब गुना सेंट्रल की लायनेस एवं लायंस ने 14 फरवरी को ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में सेलीब्रेट किया।

इस मौके पर क्लब सदस्यों और पदाधिकारियों ने रविवार को नमकीन पूड़ी, अचार व मिठाई करीब 3500 पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को बांटे। इसके लिए सभी 100 सदस्यों की टीम सुबह 9 बजे स्थानीय गार्डन में एकत्रित हुई और सभी ने मिलकर पूड़ी के पैकेट बनाए।

इन्हें बाद में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वितरित करने के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पन्नालाल शाक्य ने करते हुए ‘अन्नपूर्णा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीजेपी मीडिया प्रभारी विकास जैन, पूजा माहेश्वरी, सविता जग्गी, ममता सोनी, अमिता सोगानी, माया चौरसिया, प्रमोद दुबे, संतोष सोनी, श्याम बंसल, राजीव जग्गी, आशुतोष माहेश्वरी सहित रोटरी सिटी, रोटरी रायल, रेनु अग्रवाल, अध्यक्ष सचिव अभ्युदय क्लब, सुरुचि क्लब, मनीष छाबड़ा आदि के सहयोग से शहर के रेलवे स्टेशन, मावन, बजरंगगढ़, सिंगवासा, विनायक खेड़ी, कंचनपुरा, बूढ़े बालाजी, हरिपुर बस्ती, उमरी गांव, कंचनपुरा आदि जगह पर दूसरों को बांटा गया।

खाने के पैकेट के साथ ‘अन्नपूर्णा’ वाहन को हरी झंडी बताकर रवाना करते हुए विधायक व अन्य।

कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...