गौरव ने जीता स्ट्रांग मेन का खिताब
गुना | जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डॉ. गौरव रघुवंशी ने स्ट्रांग मेन का खिताब जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह सिसौदिया बमोरी विधायक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में डॉ. गौरव रघुवंशी ने 510 किग्रा, धीरज यादव एडवोकेट ने 480 किग्रा उठाकर अपना खिताब हासिल किया। इसमें स्कॉट में मि. एमपी रिकॉर्ड 215 किग्रा अभी हाल में प्रतियोगिता हुई इंदौर में मि एमपी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 215 किग्रा स्कॉट रहा और गुना के डॉ. गौरव रघुवंशी ने 260 किग्रा का स्कॉट लगाकर कामयाबी हासिल की।