महेश श्रीवास्तव कायस्थ ट्रस्ट के सचिव बने, शक्ति भटनागर बने कोषाध्यक्ष
गुना | श्री चित्रगुप्त कायस्थ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ने ट्रस्ट की कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए बताया कि चित्रगुप्त कायस्थ मंदिर के ट्रस्ट का सचिव महेश श्रीवास्तव को तथा कोषाध्यक्ष शक्ति प्रकाश भटनागर को बनाया गया है। श्री श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं व मप्र विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी भी हैं।