पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभाग स्तरीय महिला सम्मेलन की तैयारी के लिए आप की बैठक

संभाग स्तरीय महिला सम्मेलन की तैयारी के लिए आप की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति की बैठक हुई। बैठक में ग्वालियर में 19 फरवरी को होने वाले महिला शक्ति संभागीय सम्मेलन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में गुना से भी महिला शक्ति के कार्यकर्ता ग्वालियर पहुंचेंगी। डॉ. रमेशचंद शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सभी को मिलकर जागरुक होकर संघर्ष करना होगा। बैठक के दौरान कई सदस्यों को महिला शक्ति में सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रामसेवक शर्मा ने भी विचार रखे। बैठक में संगीताबाई, ममता सोनी, मुन्नीबाई, सलमा, मुन्नीबाई, लीलाबाई, भरोसीबाई, नीतू, समा आदि उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...