- Hindi News
- National
- पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष बने मनरेगा योजना के जॉब कार्डधारी मजदूर
पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष बने मनरेगा योजना के जॉब कार्डधारी मजदूर
गुना | जनपद पंचायत गुना की ग्राम पंचायत मानपुर में पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष के नाम से भी फर्जी जॉब कार्ड बनाकर राशि निकालने का मामला जनसुनवाई में पहुंचा। आवेदक धर्मेंद्र यादव एवं शील कुमार यादव ने सपथ पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता धूमन सिंह यादव, कोक सिंह यादव व पटेल कप्तान सिंह यादव सहित अन्य कृषकों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर बैंक में खाते खोले गए। हालांकि जिन लोगों के नाम से खाते खोले गए हैं। उन्हें कुछ पता ही नहीं था। लेकिन जब जानकारी जुटाई तो सरपंच-सचिव की गड़बड़ी उजागर हुई।