- Hindi News
- National
- विद्यार्थी परिषद के ग्वालियर अधिवेशन में चुने गए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य
विद्यार्थी परिषद के ग्वालियर अधिवेशन में चुने गए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य
गुना | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का तीन दिवसीय अधिवेशन 5 से 7 फरवरी को एमएलबी कॉलेज ग्वालियर में हुआ। इसमें परिषद के नए प्रांत कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ. नीतेश शर्मा एवं प्रांत मंत्री रोहिन राय को बनाया गया। गुना से दीपक रघुवंशी, यश त्रिवेदी, नम्रता शर्मा, कृष्णा देव शर्मा, राकेश सहरिया, को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया। अधिवेशन में अभाविप की आगे की वार्षिक रणनीति तैयार की गई व कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने, प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने, प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने सहित कई प्रस्ताव पारित किए। अधिवेशन में संघ विचारक राकेश सिन्हा रहे। परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अक्रांत रहे। अधिवेशन में गुना से 36 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।