पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में लगेंगे महिला नसबंदी शिविर

जिले में लगेंगे महिला नसबंदी शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए जिले में फरवरी माह में महिला नसबंदी शिविर लगेंगे। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी बेक ने बताया कि 20 फरवरी को जिला चिकित्सालय, सामुदायिक अस्पताल बीनागंज, 22 फरवरी को जिला चिकित्सालय और सामुदायिक अस्पताल राघौगढ़ 23 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुसूदनगढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 24 को जिला चिकित्सालय, फतेहगढ़ में, 25 को जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरोन, 26 को सामुदायिक केन्द्र कुंभराज, 27 को जिला चिकित्सालय व सामुदायिक अस्पताल बीनागंज में व 29 फरवरी को जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राघौगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...