पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुना और आरोन के स्कूलों को 9वीं और 11वीं की परीक्षा की सामग्री बांटी

गुना और आरोन के स्कूलों को 9वीं और 11वीं की परीक्षा की सामग्री बांटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | बोर्ड पैटर्न पर होने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 के प्रश्न- पत्रों का वितरण मंगलवार को दूसरे दिन भी किया गया। संचालक एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर निर्देश पर बीते सोमवार से 9वीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा के प्रश्न- पत्र व गोपनीय सामग्री का वितरण शहर के शासकीय उत्कृष्ट उमावि से किया जा रहा है। इसमें मंगलवार को गुना और आरोन ब्लॉक के प्रश्न- पत्र व गोपनीय सामग्री वितरित की गई। सामग्री को शिक्षकों द्वारा संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में रखवाया जाएगा, ताकि यह सुरक्षित रह सके।

खबरें और भी हैं...