अभ्युदय क्लब ने मनाया स्थापना दिवस
गुना | अभ्युदय क्लब ने अपना चौथा स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। नानाखेड़ी स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में वर्ष 2015 की अध्यक्ष भावना माहेश्वरी, सचिव रुचि तायल और संरक्षक रेणु अग्रवाल ने वर्ष 2016 की अध्यक्ष नरेंदर संधु, सचिव नमिता अग्रवाल व कार्यकारिणी को पुष्प गुच्छ देकर कार्यभार दिया गया व क्लब की वर्षभर चलने वाली गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उल्लेखनीय कार्य करने वालों सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीना बतरा, नीतू अरोरा, जूली पाटनी, कुलजीत सलूजा, रेखा किरार, नंदा मंगल, सीमा शर्मा, टीनल जैन, एकता राठी सहित अन्य उपस्थित रहीं।