पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखाग्रस्त क्षेत्र में मुआवजा देने में विसंगति का आरोप, धरना

सूखाग्रस्त क्षेत्र में मुआवजा देने में विसंगति का आरोप, धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखाग्रस्त के बाद मुआवजा वितरण में आ रही विसंगतियों के विरोध में अखिल भारतीय नौजवान सभा और आदिवासी नौजवान सभा ने संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को तहसील कार्यालय के बाहर सभा ने टेंट लगाकर धरना और प्रदर्शन कर प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एसडीएम के सामने उपस्थित किसानों की मुआवजा संबंधी मांगों को उठाए जाने और पूछताछ किए जाने के दावे करते हुए इसमें आ रही विसंगतियों को दूर कराने की आवाज उठाई। इसमें सहरिया और आदिवासियों वर्ग के लोगों ने अपनी समस्याएं बताकर निराकरण कराने की अपेक्षा जताई। इसमें सत्यम सत्येंद्र पांडे, गिरधर शर्मा, बसंत शर्म, नरेंद्र भदौरिया मौजूद थे।

धरना दिया
खबरें और भी हैं...