पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहरिया विकास अभिकरण की राशि का हिसाब मांगा

सहरिया विकास अभिकरण की राशि का हिसाब मांगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की सभी तहसीलों में सहरिया विकास अभिकरण के तहत तीन साल में हुए कामों की जानकारी मांगी। इसके लिए राष्ट्रीय सहरिया संगठन की जिला इकाई ने मंगलवार को रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा है कि सहरिया विकास अभिकरण के तहत वर्ष 2012- 13 से लेकर 2015- 16 तक जिले की राघौगढ़, बमोरी, चांचौड़ा, कुंभराज, आरोन, ऊमरी, मधुसूदनगढ़ आदि क्षेत्रों में सहरिया और आदिवासियों के विकास पर कुल कितनी राशि और कहां- कहां खर्च की गई है इसकी पूरी जानकारी मांगी गई। इसमें यह कहा गया है कि आदिवासियों के विकास के लिए शासन स्तर से कितनी राशि मंजूर हुए, कितनी खर्च की गई जानकारी दी जाए।

रैली निकाली
खबरें और भी हैं...