पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली रैली में जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली रैली में जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन सीटू की बैठक मंगलवार को रेस्ट हाउस में हुई। शोभा शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आंगनवाड़ी के स्रोत संचालन को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया गया। साथ ही दिल्ली में होने वाली रैली की जानकारी दी गई।

बैठक में किरण शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने जाएंगी। यूनियन की उपाध्यक्ष रुखसाना खान ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार मिशन मोड के नाम पर आईसीडीएस की जनहितकारी योजना को निजी हाथों में सौंपने की साजिश कर रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, तब तक कुशल व अर्धकुशल श्रेणी का न्यूनतम वेतन देने, पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य सभी सामाजिक सुरक्षा के लाभ देने तथा बिना पेंशन, ग्रेच्युटी के किसी भी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्त न करने की मांग को लेकर देशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा रैली की जा रही है। कार्यकर्ता 14 फरवरी रविवार को रात्रि 8 बजे गुना स्टेशन से इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस से रवाना होंगे। बैठक में विद्या बिरथरे, शहनाज खान, सुनीता जैन, गोमती नामदेव, रामरती राय, स्नेहलता दुबे सहि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व सहायिकाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...