पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा ने चार वार्डों में शिविर लगा वसूली टैक्स की राशि

नपा ने चार वार्डों में शिविर लगा वसूली टैक्स की राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में संपत्ति कर, जलकर, भूमि, भवन किराया आदि की वसूली के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के दौरान वार्डों में साफ-सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।

बुधवार को वार्ड 3 दुर्गा मंदिर दुर्गा कॉलोनी में शिविर संपत्तिकर के एक लाख 68 हजार और जलकर के 45 हजार रुपए जमा कराए गए। वहीं वार्ड 2 में लगे शिविर में 2 लाख 10 हजार संपत्तिकर व 40 हजार रुपए जलकर की राशि वसूल की गई। सीएमओ हरिओम वर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए व वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दौरान विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर नगर पालिका से संबंधित करों की वसूली की जा रही है।

खबरें और भी हैं...