पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीओ परिसर से बाहर रहे दलाल, डीटीओ फोन पर लेते रहे अपडेट

आरटीओ परिसर से बाहर रहे दलाल, डीटीओ फोन पर लेते रहे अपडेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|परिवहन कार्यालय परिसर में दलालों का आना प्रतिबंधित किया गया है। मंगलवार को डीटीओ कार्यालय में पहले तक रोजाना सक्रिय रहने वाले दलाल बाहर ही रहे। हालांकि कार्यालय परिसर के बाहर मेनगेट पर ही दलाल खड़े हुए नजर आए। डीटीओ द्वारा की जा रही सतत निगरानी की वजह से कार्यालय के बाबुओं ने भी उन्हें अंदर नहीं आने दिया। दरअसल ‘भास्कर’ द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाने से डीटीओ और कार्यालय के कर्मचारी भी सकते में है।

यही वजह है कि मंगलवार को भी भले ही प्रभारी डीटीओ विक्रम सिंह कंग गुना नहीं आए लेकिन वह अपने कार्यालय में फोन पर कर्मचारियों से दलालों को परिसर में अंदर नहीं आने देने की सख्त हिदायत देते हुए पूरी जानकारी लेते रहे। अब डीटीओ बुधवार को गुना आफिस में बैठेंगे। उनके गुना आने पर दलालों के अंदर आने पर रोक लगाने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

पुलिस कार्रवाई होगी
दलालों को कार्यालय परिसर में आने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए मैं कल गुना आकर गेट पर ही कोई व्यवस्था तय करवाऊंगा। दलालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कराई जाएगी। -विक्रम सिंह कंग, प्रभारी डीटीओ गुना

डीटीओ आज आएंगे ऑफिस
खबरें और भी हैं...