पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी मारी

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी मारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोन के एक प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर हमला कर दिया गया। बंजारापुरा में पदस्थ लाखन सिंह यादव पर गांव के ही एक शख्स द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जैमा बंजारा नामक आरोपी ने शिक्षक से शराब के लिए पैसे मांगे थे। जब उसे मना किया गया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके पैरों में गंभीर चोट आईं। अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव किया। बाद में आरोपी भाग गया।

स्कूल में हुई मारपीट में घायल शिक्षक लाखन सिंह यादव

खबरें और भी हैं...