तीन दिन पहले चाइल्ड लाइन से भेजी किशोरी आश्रम से भागी
3 दिन पहले चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से मां स्वरूप आश्रम में लाई गई एक किशोरी लापता हो गई है। उसके गायब होने के बाद से ही अफरातफरी मच गई । अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
कुंभराज पुलिस द्वारा एक 12 वर्षीय किशोरी को चाइल्ड लाइन भेजा गया था। किशोरी ने अपना नाम संतोषी बताया था। इसके बाद इसे बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित किया गया। समिति ने 6 फरवरी को किशोरी को मां स्वरूप आश्रम में भेजा था। हालांकि चाइल्ड लाइन से आए अमला उन्हें मैनेजर के हवाले छोड़कर चला गया।
बताया जाता है कि ज्यादा उम्र की बच्चे आश्रम में नहीं रखे जाते हैं। किशोरी 8 फरवरी शाम 6.30 बजे के लगभग भाग गई है। पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। उधर चाइल्ड हेल्प लाइन के अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की तलाश में सभी जुट हुए हैं।