पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर्फ 1 स्कूल में ही पानी की टंकी सही बनी मिली

सिर्फ 1 स्कूल में ही पानी की टंकी सही बनी मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में पानी की व्यवस्था के लिए जारी हुए लाखों रुपए में गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में कुछ स्कूलों में टंकी निर्माण की गड़बड़ी पाई गई है। इस मामले में अपर कलेक्टर ने तकनीकी अधिकारियों से अपनी रिपोर्ट मांगी है।

कलेक्टर राजेश जैन को पानी की टंकी निर्माण में हुए घपले की शिकायत पहुंची थी। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान को सौंपी थी। स्कूलों में वर्ष 2011 से 2013 के बीच यह घपला हुआ। करीब 77 लाख रुपए से ज्यादा राशि स्कूलों में टंकी निर्माण के लिए जारी की गई थी। दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों में पानी की व्यवस्था होनी थी। मंगलवार को शहर के 5 स्कूलों में टीम पहुंची। इसमें से सिर्फ एक स्कूल में ही स्थिति ठीक पाई गई। टंकी तो बनाई गई हैं, लेकिन इसमें गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। कुछ टंकी में टोंटी तक नहीं लगाई गई। टाइल्स उखड़ गए।

पानी की टंकियों का निरीक्षण करते हुए अपर कलेक्टर

गुना में ऐसे दिखी गड़बड़ी
जाटपुरा स्कूल में दो टंकी बनाई गई। इस पर 85 हजार रुपए खर्च किए गए। टंकी में टोंटी तक नहीं लगाई गई। एक टंकी में तो पानी तक नहीं भरा गया है। इसी तरह बांसखेड़ी के स्कूल में पानी की टंकी तो थी। लेकिन उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। नानाखेड़ी में पानी की टंकी निर्माण के दौरान स्कूल की दीवारों का ही उपयोग कर लिया गया। अपर कलेक्टर नियाज अहमद का कहना है कि टंकी निर्माण में हुई गड़बड़ी मामले में तकनीकी रिपोर्ट तलब की गई है।

खबरें और भी हैं...