कलेक्टोरेट के रास्ते पर खड़े होकर कांग्रेस नेताओं ने की गांधीगिरी
कैंट रोड, स्टेडियम और अन्य मुद्दों पर धरना प्रदर्शन, सड़क के गडढ़ों में पौधारोपण, भैंस के आगे बीन बजाने, गांधीजी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपने जैसे प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को गांधीगिरी वाला रास्ता अपनाया। करीब एक माह से चल रहे लगातार आंदोलन के नए चरण में कांग्रेस नेता सुबह 10 बजे से पहले ही कलेक्टोरेट के रास्ते पर जमा हो गए थे। योजना थी कि अंदर आने वाले हर अधिकारी को एक गुलाब का फूल भेंट किया जाए और उन्हें इन मुद्दों की नए सिरे से याद दिलाई जाए।
कलेक्टर, अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित तमाम अधिकारी जैसे-जैसे आते रहे, उन्हें कांग्रेस नेता गुलाब के फूल देते गए। पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र लुंबा ने बताया कि इतने लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रशासन और शासन के जिम्मेदार लोग सोए हुए हैं।
स्टेडियम का मुद्दा