नाड़ी परीक्षण शिविर आज
गुना | आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण शिविर 10 व 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सुनील कुशवाह एवं बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि जयस्तंभ चौराहा के पास यह शिविर सुबह 9 से दोपहर 12.30 एवं शाम को 3.30 से 7.30 बजे तक होगा। इसमें डॉ. मानस अपनी सेवाएं देंगे। नाड़ी परीक्षण के लिए मरीजों को खाली पेट या खाने के 2-3 घंटे के बाद आने की सलाह दी गई है।