पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीर्थंकर प्रतिमाओं की होगी स्थापना

तीर्थंकर प्रतिमाओं की होगी स्थापना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरंगगढ़ रोड स्थित नवनिर्मित सीमंधर जिनालय में भगवान सीमंधर एवं अन्य तीर्थंकरों का प्रतिमा स्थापना समारोह 12 से 17 फरवरी तक चलेगा। यह कार्यक्रम बजरंगगढ़ रोड पर जिनालय के पास ही होगा। इस पंच कल्याणक उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मीडिया प्रभारी जैनेंद्र जैन ने बताया कि शहर में सालों के अंतराल के बाद पंच कल्याणक उत्सव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की शुरुआत 12 फरवरी को सुबह 6 बजे मंगल गायन से होगी। इसी दिन सुबह साढ़े 8 बजे शांतिनाथ बाजार मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। यह आयोजन स्थल तक जाएगी, जहां ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। देर रात 11 बजे तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहेगा।

क्या है पंच कल्याणक
जैन धर्म में यह सबसे बड़े आयोजनों में से एक होता है। किसी नए मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना से पहले उनकी प्राण प्रतिष्ठा होती है। यह आयोजन इसी मकसद से होता है। इसमें भगवान के गर्भकाल और जन्म से लेकर मोक्ष की यात्रा को धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जीवंत किया जाता है।

शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे से 10.45 बजे तक नाटिका की होगी प्रस्तुति
12 फरवरी : पहले दिन गर्भ कल्याणक से जुड़े कार्यक्रम होंगे। दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद रात को 8.45 से 10.45 बजे तक गर्भ कल्याणक से जुड़े प्रसंगों पर एक नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

13 फरवरी : दोपहर 2.15 बजे घटयात्रा जुलूस कार्यक्रम स्थल से निकलेगा। यह नवनिर्मित जिनालय तक जाएगा।

14 फरवरी : सुबह 11.30 से जन्म कल्याणक की शोभायात्रा प्रताप छात्रावास तक जाएगी। यह सदर बाजार, हाट रोड होते हुए पहुंचेगी। 1008 कलशों से जन्माभिषेक होगा।

15 फरवरी : तप कल्याणक के कार्यक्रम होंगे। इस दिन रात को 9 बजे से नाटक श्रेष्ठ विवाह का मंचन होगा।

16 फरवरी : केवल ज्ञान कल्याणक का कार्यक्रम होगा। प्रवचन के बाद रात को नाटक का मंचन होगा।

17 फरवरी : माेक्ष कल्याणक में सुबह 9.30 बजे से जिनेंद्र शोभायात्रा निकाली जाएगी। उत्सव के साथ प्रतिमाओं, कलशारोहण, ध्वजारोहण और जिनवाणी की स्थापना होगी।

पंच कल्याणक
खबरें और भी हैं...